Breaking News

मांग पूरी नहीं हुई तो डॉक्टर करेंगे पूर्ण कार्यबहिष्कार, इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं डॉक्टर

अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों का चरणबंद्ध आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया और बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो वह आंदोलन की रणनीति के तहत पूर्ण कार्यबहिष्कार करने से पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान चिकित्सकों ने पहाड़ी क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर पचास फीसदी अतिरिक्त भत्ता देने, सुगम-दुर्गम क्षेत्र का व्यवहारिक रूप से निर्धारण, एसडीएसीपी योजना लागू करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पंत ने कहा कि विगत दो वर्षों से उनकी मांगे लंबित हैं। कई बार शासन व मंत्री द्वारा ठोस आश्वासन दिए गए बावजूद इसके सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। मजबूरन डॉक्टर्स को आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 24 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 25 अप्रैल से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में सचिव डॉ. जीवन मपवाल, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नमन, डॉ. अमित सुकोटी, डॉ. आंकाक्षा, डॉ. मोहित टम्टा आदि डॉक्टर्स शामिल रहे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …