Breaking News
Oplus_131072

सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण, डॉ. कपिलेश भोज को मिला सुमित्रानंदन पंत सम्मान-2025

अल्मोड़ा। प्रख्यात कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति द्वारा उनके पैतृक गांव स्यूनराकोट में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का सुमित्रानंदन पंत सम्मान-2025 डॉ. कपिलेश भोज को दिया गया। इस दौरान सुमित्रानंदन पंत की सुपुत्री सुमिता पंत की भेजी कविता व संस्मरण और उनकी पोती नमिता सिंह द्वारा भेजे गए पत्र को कार्यक्रम में पढ़ा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोचन पंत तथा अध्यक्षता लाल सिंह स्यूनरी ने की। राइंका कमलेश्वर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कवि सम्मेलन में कई कवियों ने काव्य पाठ किए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कपिलेश भोज ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत एक संवेदनशील साहित्यकार थे। जिनका साहित्य प्रकृति से लेकर जिन्दगी के तमाम संघर्षों की बात करता है। लेखक का सबसे बड़ा गुण संवेदनशीलता होती है जिस पर पंत जी खरे उतरते हैं।

डॉ निर्मल जोशी ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत हिमालय को अपने भीतर महसूस करते और शिक्षक मानते थे। शशि शेखर जोशी द्वारा डॉ कपिलेश भोज के जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया। लता पांडे ने युवाओं का आह्वान किया कि जिस भी क्षेत्र में काम करें पूरी लगन से काम करो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कई रचनाएं भी सुनाई।

प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल ने सुमित्रानंदन पंत की एकमात्र कुमाऊनी कविता बुरांश की संगीतमय प्रस्तुति दी। डॉ धारा बल्लभ पांडे की पुस्तकों प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत और मां ममता और माटी का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम को उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र पंत, धारा बल्लभ पांडे, त्रिलोचन पंत, मीरा जोशी, उमेश पांडे, डॉ हेमंत पांडे आदि ने संबोधित किया। समिति के संस्थापक सदस्य ललित प्रसाद पंत ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन नीरज पंत ने किया। कार्यक्रम में गीता पांडे, कंचन तिवारी, महेन्द्र ठकुराठी, माया जोशी, रानी पंत, विपिन चंद्र पंत, शमशेर आर्या, सुनील बिष्ट, नरेंद्र बनकोटी सहित कई साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

 

जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण

अल्मोड़ा। नगर स्थित पंत पार्क में छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पंत द्वारा किए गए प्रकृति चित्रण की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ जेसी दुर्गापाल, निगम पार्षद भूपेन्द्र जोशी, राधा मटियानी, अंजू बिष्ट, प्रत्येश पाण्डे, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी सहित कई पार्षद व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image
06:33