Breaking News
Oplus_131072

कैंची धाम स्थापना दिवस पर ​भक्तों ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

अल्मोड़ा। नीम करोली बाबा का विश्व प्रसिद्ध आश्रम कैंची धाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बाबा के भक्तों द्वारा रविवार को जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। जिसमें कई भक्तों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

इस मौके पर भक्त हितेश नेगी ने कहा कि कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर उन लोगों की ओर से हर बार फल वितरण सहित अलग अलग कार्यक्रम किए जाते है। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा के दर्शन को देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त कैंची धाम आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि नीम करौली बाबा से इस तरह से अर्जी लगाने से व्यक्ति की सभी मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही नीम करौली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दौरान विनीत बिष्ट ने कहा दूर-दूर से भक्त अधिक संख्या में नीम करोली बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं जो भी बाबा को सच्चे मन से याद करता है बाबा उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इस दौरान महेंद्र रावत, देवा जोशी, कन्नू ऐरी, मनोज, हरीश, सुंदर लटवाल, कर्ण ऐरी सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *