Breaking News
Congress logo
Congress

बिग ब्रेकिंग:: जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस ने इन सीटों पर खोले पत्ते, अधिकृत प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

अल्मोड़ा। पंचायती चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सबसे पहले कांग्रेस ने 12 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।

जिसमें पूर्व स्पीकर व कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू सुनीता कुंजवाल को जागेश्वर विधानसभा की खॉकर सीट से अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया हैं। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कई घंटो तक हुई बैठक में जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप और कांग्रेस के कई नेताओं के बीच रायशुमारी व गहन मंथन हुआ। जिसके बाद अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। जागेश्वर विधानसभा की सभी सीटों पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, बाकी की 33 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस में मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कल यानि बुधवार तक दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

 

यहां देखें कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची-

 

 

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *