Breaking News
Oplus_131072

जागेश्वर में जाम के झाम से श्रद्धालु परेशान, रेंगते रहे वाहन, मेले में बिजली व्यवस्था धड़ाम

अल्मोड़ा। श्रावणी मेले व वीकेंड के चलते रविवार को जागेश्वर में आरतोला के आस पास घंटों जाम लगा रहा। कुछ किमी का सफर तय करने में श्रद्धालुओं को कई घंटे लग गए।जागेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। जाम में दिन भर वाहन रेंगते रहे। इस अव्यवस्था से श्रद्धालु समेत स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जागेश्वर मंदिर में श्रावणी मेले के तीसरे रविवार को रिकॉर्डतोड़ भीड़ रही। शनिवार शाम से ही जागेश्वर, आरतोला और आसपास के होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस पैक होने लगे थे। सुबह करीब पांच बजे से मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी थी। दिन चढ़ते-चढ़ते कतार मंदिर से बाहर मार्केट तक पहुंच गई थी।

 

मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन और अन्य अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। अचानक भीड़ उमड़ने से व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे। बरेली से आए श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया था। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी कराए गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ा हुआ था।

 

रविवार सुबह से ही आरतोला सड़क के दोनों छोर पर वाहनों का जमावड़ा लगने से जाम लगा रहा। उधर, विनायक पुल से नीचे भी संकरी सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से जाम लगा रहा। जाम में फंसे श्रद्धालुओं को तमाम कठिनाइयां उठानी पड़ी। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों के हिसाब से श्रावण का आखिरी सोमवार होगा। ऐसे हालात में आज भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

चौकी के पास भिड़े वाहन

अल्मोड़ा। आरतोला चौकी के पास सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इस सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े होने के कारण रविवार को एक बोलेरो और कार की भिड़ंत भी हुई। हादसे में एक वाहन सामने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। दोनों पक्ष द्वारा हादसे के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।

 

आज मचेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अल्मोड़ा। श्रावणी मेले में आज यानी सोमवार शाम हल्द्वानी की टीम एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। टीम के कलाकार कुमाउंनी, गढ़वाल सहित विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले की सांस्कृतिक समिति के सदस्य गिरीश भट्ट, दयाल पांडे आदि ने लोगों से बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।

 

मेले में बिजली व्यवस्था धड़ाम

अल्मोड़ा। श्रावणी मेले में विभाग ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी रखने की बात कही थी। ऊर्जा निगम का ये दावा मेले में बुरी तरह फ्लाफ रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेले के दौरान भी जागेश्वर में हर रोज घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। मौसम खराब होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा रही है। इससे स्थानीय लोगों, पुजारियों और व्यापारियों में विभाग के प्रति गुस्से का माहौल है। इसके अलावा कोटेश्वर, वृद्ध जागेश्वर सड़क की दयनीय स्थिति भी लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही है।

 

 

Check Also

हवालबाग विकासखंड में हुई प्रधान संगठन की बैठक, मानदेय वृद्धि और भुगतान व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठे

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *