Breaking News
breaking
breaking

Almora breaking:: दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

अल्मोड़ा। यहां नगर से लगे ब्राइट इंड कॉर्नर के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुलेट सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माल गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक अधिकारी अपने बुलेट वाहन से कर्बला से बाजार की ओर आ रहे थे। ब्राइट इंड कॉर्नर से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी। औऱ बुलेट समेत सड़क पर रपट गए। उनके चेहरे वह कंधे में चोट आई है। घटनास्थल पर खून के कई निशान देखे गए।

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान बाजार की ओर आ रहे जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपने वाहन से घायल को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *