Breaking News
Oplus_131072

Almora:: पूर्व सैनिक का अनोखा प्रदर्शन, नदी में उतरकर किया जल सत्याग्रह, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। चौखुटिया गेवाड़ घाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया हैं। पूर्व सैनिक भुवन कठायत का आमरण अनशन छठवें दिन भी जारी। वही, आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को पूर्व सैनिक हीरा सिंह पटवाल ने राम गंगा नदी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू किया।

हीरा सिंह पटवाल के नदी के बीचों बीच जल सत्याग्रह शुरू करने की सूचना से प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फूल पड़े। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुँचे। बाद में अनशन पर बैठे भुवन कठायत के समझाने पर हीरा सिंह नदी से बाहर आए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस ली। हीरा सिंह ने मांग पूरी न होने पर बुधवार को 10 बजे से जल सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी है।

 

आमरण अनशन पर बैठे 85 साल के बुजुर्ग बचे सिंह कठायत को पुलिसकर्मी सोमवार देर रात अनशन स्थल से उठाकर उपचार के लिए रानीखेत चिकित्सालय ले गए। मौके पर मौजूद कुछ आंदोलनकारियों ने उन्हें उठाकर ले जाने का विरोध भी किया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए ले जाना आवश्यक हो गया था।

 

Check Also

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पिता के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अल्मोड़ा: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के पिता एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *