Breaking News
Oplus_131072

तीन दिवसीय अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल आज से, 40 से अधिक सत्रों में अलग-अलग विषय पर होगी चर्चा

 

अल्मोड़ा: साहित्य, कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव (लिटरेचर फेस्टिवल) आज से शुरू होगा। ऐतिहासिक मल्ला महल में होने वाले इस कार्यक्रम में पदमश्री डॉ ललित पांडे मुख्य अतिथि होंगे। महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, कहानीकार, प्रकाशक आदि भाग लेंगे।

पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ वसुधा पंत ने बताया साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अल्मोड़ा की समृद्ध विरासत रही है। ट्रस्ट यहां साहित्य महोत्सव आयोजित कर इस विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में 40 से अधिक सत्रों में अलग-अलग विषय पर चर्चा होगी। युवाओं के लिए ओपन माइक सेशन और विशेष कार्यशालाएं, बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग, राइटिंग और वित्तीय साक्षरता विषयों पर गतिविधियां होंगी।

 

हिमालयन मोनाल स्टूडियो के साथ फिल्म और पद्मश्री अनूप शाह के साथ फोटोग्राफी कार्यशाला होगी। इस दौरान प्रतिष्ठित हस्तियां जैसे देवदत्त पटनायक, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुमन केसरी, शैलेश भारतवासी आदि विभिन्न विषयों पर विचार रखेंगे। स्पॉटलाइट सेशन में प्रसिद्ध लेखक मनोहर श्याम जोशी पर उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

डा पंत ने बताया लिटरेचर फेस्टिवल टीम ने पूर्व में ही अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर विषय पर पारंपरिक व्यंजन, पोस्टर प्रदर्शनी, लोकगायन, कहानी लेखन, ऐपण की विलुप्तप्राय विरासत बरबूंद पर प्रतियोगिताएं करवाई हैं। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फाग दर्शन थीम पर वरिष्ठ रंग कर्मी प्रभात शाह गंगोला होली गीत और स्मित तिवारी सरोद वादन की प्रस्तुतियां देंगे। डा वसुधा पंत ने लोगों से साहित्य सेवा के कार्यक्रम में भागीदारी करने का आहवान किया है।

यहां महोत्सव के संयोजक एडवोकेट विनायक पंत, सह निदेशक डॉ दीपा गुप्ता, मनोज गुप्ता, मीनाक्षी पाठक आदि मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *