अल्मोड़ा। जिले में लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियर्स के साथ अभ्रदता व गालीगलौच करने का मामला सामने आया है। विरोधस्वरूप उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने शुक्रवार को प्रांतीय खंड कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन व नारेबाजी की। आरोप है कि हवालबाग ब्लाक के पाखुड़ा में डयूटी के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा दो इंजीनियर्स के साथ अभद्रता की गई। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में संघ का एक शिष्टमंडल आज जिला मुख्यालय में सीओ से मिला। संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपकर जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन व कार्यबहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को संघ की आपातकालीन बैठक हुई। बताया कि गत गुरुवार को प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग में कार्यरत इ. पूरन सिंह फर्त्याल व इं. अंकित सिंह हवालबाग बसोली मोटर मार्ग में ड्यूटी पर पहुंचे थे। पाखुड़ा में स्थानीय ग्रामीणों के मध्य कुछ अराजक तत्वों ने उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान सहायक अभियन्ता के साथ छीना-झपटी व धक्का-मुक्की करते हुए उनका मोबाईल पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की लिखित सूचना कोतवाली सोमेश्वर में दी गई है। मामले को लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने इस प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संगठन ने उचित कार्यवाही नहीं होने पर कार्य बहिष्कार एवं आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष जीएस मेहरा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इंजीनियर्स पूरे तनमय के साथ काम कर रहे हैं। इस तरह की घटना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर सोमवार तक अगर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तो जिले के सभी इंजीनियर्स एसोसिएशन के अधिकारी कर्मचारी धरना प्रदर्शन व कार्यबहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के इं प्रदीप जोशी, अंकित सिंह, रवि दानी, आलोक ओली, सुरेश पौडियाल, मुकेश मिश्रा, हितांशी नैनवाल, रवि रावत, मनोज नाथ, दीपक जोशी, वरुण पन्त, रिनी पाण्डेय, फैजान मलिक, गणेश जोशी, जीएस महरा, तनुजा गैड़ा, ललित बिष्ट, बीसी जोशी, कैलाश चन्द्र, हेमन्त पाठक, दीपिका टम्टा आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News