Breaking News
Oplus_131072

डे केयर संस्था ने बाजार में दोपहिया वाहनों के बेतरतीब संचालन पर जताई चिंता

 

अल्मोड़ा। डे केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक राजकीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। सदस्यों ने बाजार में दोपहिया वाहनों के बेतरतीब संचालन पर चिंता जताई।

 

संगठन के महासचिव एमसी कांडपाल ने कहा कि खोल्टा से कर्नाटकखोला तक बाजार से आने वाले नाले बहुत ही दूषित हो गये है। जिससे वातावरण दूषित हो रहा ‌है। नगर में सीवरेज कार्य पूर्ण न होने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। डॉ. अरुण पंत ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा भवनों के पैमाइश के नोटिस प्राप्त हो रहे हैं लेकिन निगम द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह पैमाइश किस उद्देश्य के लिए हो रही है। जिस कारण से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रशासन, नगर निगम व जनप्रतिनिधियों से मिलकर बंदरों की समस्या का समाधान करने की मांग की गई।

 

 

बैठक में पीएस सत्याल, आनंद बगडवाल, डा गोकुल सिंह, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, गिरीश जोशी, चन्द्रमणी भट्ट, आनन्दी वर्मा, पुष्पा कैड़ा, तारा चन्द्र शाह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्षता हेमचन्द जोशी और संचालन एमसी कांडपाल ने किया।

 

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *