Breaking News
Big news
Big news logo

अल्मोड़ा:: अचानक घर से लापता हुई किशोरी, धारी नैनीताल में मिली

 

अल्मोड़ा। घर से लापता किशोरी को पुलिस टीम ने सकुशल खोज लिया है। जिसके बाद नाबालिग बालिका के परिजनों ने राहत की सांस ली। और पुलिस का आभार जताया।

मामला चौखुटिया कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 26 अक्टूबर को क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। जिसमें महिला ने कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई।

 

 

 

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को धारी, पदमपुरी नैनीताल से सकुशल लापता बालिका को खोज लिया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका एवं परिजनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *