Breaking News
Oplus_131072

Almora breaking:: लाखों रुपये की गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

नशे के सौदागरों पर पुलिस व एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई
गांजा को सराईखेत से खरीदकर काशीपुर ले जा रहे थे तस्कर

 

 

अल्मोड़ा। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी का काला काराबोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस व एसओजी लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को जेल भेजने का काम कर रही है। पुलिस महकमे को एक और बड़ी सफलता मिली है। 32 किलो से अधिक गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत लाखों में है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार तड़के चौकी भिकियासैंण के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वाहन संख्या- यूके-06-सीबी-7518 पिकप रोककर तलाशी ली गई तो पिकप से तीन कट्टो में कुल 32.910 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत आठ लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है।

 

 

पुलिस ने वाहन में सवार राजा (25) पुत्र मनोज प्रसाद, निवासी बेरिया रोड बाजपुर एवं मलकीत सिंह (32) पुत्र कृपाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर-एक कुमायूं कॉलोनी, काशीपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की है।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपित मलकीत ने बताया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह बीते 11 व 12 अक्टूबर को एक कार से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे। रास्ते में पुलिस द्वारा पीछा करने पर वें लोग कार को छोड़कर भाग गये थे। हरजीत को पिछले दिनों रामनगर में गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। अब सराईखेत से गांजा लेकर वह काशीपुर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।

 

Check Also

पत्रकारों से अभद्रता पर भड़के विधायक मनोज तिवारी, नर्सिंग कॉलेज संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा: नगर में एक निजी नर्सिंग कॉलेज के संचालक द्वारा हाल ही में पत्रकारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *