Breaking News
Oplus_131072

NMOPS की बैठक, शिक्षक-कर्मचारियों ने दिल्ली रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

 

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच (एनएमओपीएस) ताड़ीखेत ब्लॉक की बैठक मंगलवार को मिशन इंटर कॉलेज, रानीखेत में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी ने की। जबकि संचालन संयोजक मनोज पाठक ने किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार पपनै ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान आगामी 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय रैली में प्रतिभाग करने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से संघर्ष शुल्क देने और रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

 

 

सभा में मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में संयुक्त मंत्री शंकर बिष्ट, कविता लोहनी, प्रचार मंत्री तारी राम, विनोद बिष्ट, गणेश पालीवाल, पुष्पा उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Check Also

Almora: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(VPKAS) की बड़ी सफलता, पांच फसलों की आठ उन्नत किस्में विकसित की

  अल्मोड़ा: हवालबाग स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा 5 फसलों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *