Breaking News

दो ​दिवसीय द्वाराहाट दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कल महावतार बाबा की गुफा में लगाएंगे ध्यान

 

 

अल्मोड़ा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर मंगलवार को द्वाराहाट पहुंचे। बुधवार को वें दूनागिरी की पवित्र पहाड़ियों में स्थित महावतार बाबा की गुफा में ध्यान साधना करेंगे।

द्वाराहाट पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति सीधे भूमकिया स्थित आदि माउंट इको रिसॉर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। करीब तीन घंटे के विश्राम के बाद वह योगदा आश्रम पहुंचे और वहां मौजूद सन्यासियों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कृष्ण मंदिर ध्यान केंद्र एवं सन्यासियों के साथ आधा घंटा व्यतीत किया। आश्रम की गतिविधियों को देखकर पूर्व राष्ट्रपति काफी प्रसन्न हुए। इस दौरान स्वामी वासुदेवानंद ने हिन्दी गीता के संक्षिप्त अनुवाद पुस्तिका व कलेंडर पूर्व राष्ट्रपति को भेंट की।

 

 

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद द्वाराहाट से करीब 18 किलोमीटर दूर दूनागिरि रिट्रीट सेंटर के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वें महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाने जाएंगे।

गौरतलब है कि महावतार बाबा की यह गुफा लंबे समय से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और विशिष्ट हस्तियों के आकर्षण का केंद्र रही है। इससे पूर्व यहां फिल्म जाने माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत, मनोज बाजपेयी, जैकलीन फर्नांडिस, जूही चावला सहित आरएसएस के रज्जू भैया भी ध्यान साधना के लिए पधार चुके हैं।

 

Check Also

Almora: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(VPKAS) की बड़ी सफलता, पांच फसलों की आठ उन्नत किस्में विकसित की

  अल्मोड़ा: हवालबाग स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा 5 फसलों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *