Breaking News
उपपा बैठक

उपपा की बैठक, पार्टी उत्तराखंड के हाल पच्चीस साल विषय पर चलाएगी जन जागरूकता अभियान

 

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के हाल पच्चीस साल विषय पर जन जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

 

बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों, संगठनों, राज्य आंदोलनकारियों के साथ मिलकर चलाए जाने वाले इस अभियान में राज्य की अवधारणा, अस्मिता, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक स्थितियों पर खुले मन से विचार विमर्श किया जाएगा।

 

 

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के दौरान देखे गए सपने आज धूमिल हो गए हैं, राज्य की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी व प्राकृतिक संसाधनों की लूट के गंभीर सवालों से घिरी हुई है। खेती किसानी के चौपट होने व राज्य में जन आंदोलन की आवाजें दबाने की प्रवृत्तियां बढ़ी हैं जिससे राज्य के लोकतांत्रिक भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। इन स्थितियों में सरकार उत्तराखंड के 25 वर्ष का जश्न मनाने पर काफी रूपए खर्च करने जा रही है।

 

वक्ताओं ने कहा कि सरकार को सामाजिक राजनीतिक दलों के साथ हर स्तर पर गंभीर विचार विमर्श करने की ओर बढ़ना चाहिए ताकि लोगों की वास्तविक स्थितियों को समझा जा सके और राज्य की अवधारणा के प्रश्नों पर आगे चलकर सही कार्य किए जा सकें। बैठक की अध्यक्षता जागेश्वर से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता कौस्तुभानंद भट्ट द्वारा की गई एवं संचालन एडवोकेट नारायण राम द्वारा किया गया।

 

बैठक में एड. जीवन चंद्र, मुहम्मद साकिब, मो. वसीम, दीप चन्द्र, दीवान सिंह पिलख्वाल, गोपाल राम, ममता, एड. विनोद तिवारी, कुसुम यादव, धीरेन्द्र मोहन पंत, स्वाति तिवारी, उछास की नीमा आर्या, भावना पांडे और दीपांशु पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Check Also

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *