Breaking News

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस: मल्ला महल में आयोजित ​विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, इन्होंने मारी बाजी

 

अल्मोड़ा। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर मल्ला महल में वाद विवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अजय वर्मा, विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा के ग्रंथि मक्खन सिंह एवं अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वाद विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी की मनीषा बिष्ट को पहला, पूर्वांचल एकेडमी की गरिमा बिष्ट को दूसरा व इसी विद्यालय के गोकुल मंडोला को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

 

निबंध प्रतियोगिता में मनीषा बिष्ट प्रथम, गोकुल मंडोला द्वितीय तथा दीक्षित पांडे तृतीय स्थान पर रहे। जबकि चित्रकला में आदर्श मेहरा, आकांक्षा बिष्ट तथा कशिश को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल हुआ।

 

विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *