Breaking News

इंसानियत की मिसाल: 59 वर्षीय संगीता नज्जौन ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान, ब्लड बैंक ने किया सम्मानित

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी 59 वर्षीय संगीता नज्जौन ने मानवता की मिसाल पेश की है। संगीता ने एक मरीज को रक्त देकर उसकी जान बचाई। उनके इस कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे है। ब्लड बैंक द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर एवं शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। वही, लोगों ने कहा कि संगीता नज़्जोन जैसे लोग समाज के लिए एक मिसाल हैं।

 

दरअसल, बेस अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ओ नेगेटिव रक्त की बेहद आवश्यकता थी। ऐसी स्थिति में लगातार परिजन एवं रेडक्रॉस के सदस्य रक्तदाता की तलाश करते रहे। सूचना पर 59 वर्षीय संगीता नज़्जोन बेस चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पहुंची और उन्होंने रक्तदान किया।

लोगों ने कहा कि रक्तदाता किसी देवदूत से कम नहीं होते। जो अपने रक्त की कुछ बूंदों से किसी का जीवन बचाकर मानवता की सेवा करते हैं।यह नि:स्वार्थ भाव से किया गया महादान है जो अनगिनत जिंदगियों के लिए एक नया सवेरा लेकर आता है। रक्तदान करने वाले वास्तव में जीवन रक्षक हैं।

 

इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, ब्लड बैंक इंचार्ज आशीष जैन, यूथ रेड क्रॉस के अध्यक्ष अमित साह मोनू, सचिव अभिषेक जोशी, रेडक्रॉस के कृष्णा सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व शिक्षक रमेश सिंह धपोला, हेम बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *