Breaking News
breaking
breaking

Big Breaking: ​बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या!, मचा हड़कंप

डेस्क। विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ विधानसभा का है। जहां भाजपा नेता के सिर में गोली लगी है। मृतक के कमरे से एक तमंचा व एक खाली खोका बरामद हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

कृष्णा यादव, फ़ाइल फ़ोटो

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग हुई। इसी बीच सिकंदराराऊ विधानसभा में भाजपा नेता जिला महामंत्री कृष्णा यादव की गोली लगकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Almora: नगर पालिका पर कर्ज का बोझ, कर्मचारियों को पड़े वेतन के लाले

मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि हाथरस के सिकन्दराराऊ में कोष गंज में कृष्णा यादव नामक युवक के घर में पहली मंजिल पर गोली लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …