Breaking News
breaking
breaking

उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

डेस्क। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। मसूरी में टिहरी बाईपास लक्ष्मणपूरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

Uttarakhand (big breaking): बारात से लौट रहे लोगो का वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत

हादसा बीती देर रात हुवा। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में कार चला रहा था। लक्ष्मणपूरी अंडा खेत के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चालक समेत 2 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों युवकों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले है।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …