Breaking News

Champawat road accident: प्रशासन ने जारी की 14 मृतकों की लिस्ट

डेस्क। चम्पावत में बीती देर रात हुवे सड़क हादसे में 14 लोगों की असमय मौत से पूरे उत्तराखण्ड में शोक की लहर है। सुखीधांग – डाडामीनार रोड पर ढेकाढूंगा के पास बारात से लौट रहे लोगो का वाहन करीब 500 मीटर खाई में जा गिरा। जिसमें 14 लोग काल के मुंह मे समा गए। जबकि चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand (big breaking): बारात से लौट रहे लोगो का वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बारात टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला से ककनई गांव लौट रही थी। रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ, प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से देर शाम तक सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुःख जताते हुवे संवेदना व्यक्त की है।

यहां देखें मृतकों की सूची-
1- लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई
2- केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई
3- ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई
4- उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई
5- हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई
6- पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी
7- भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष
8- पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई
9- बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत
10- श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा
11- विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48 वर्ष निवासी डांडा
12- हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा
13- देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत
14- नीलावती पत्नी कुंवर सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया

घायलों की सूची –
1- वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी
2- त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …