Breaking News
Oplus_131072

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

घटना उधम सिंह नगर जिले के जसपुर की है। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन जसपुर की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। दीपावली पर्व को देखते हुए आतिशबाजी स्थल पर तैनात अतिरिक्त फायर यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया।

 

आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, मकान में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। समय रहते दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

Check Also

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर कांग्रेस ने सरकार को चेताया, सांसद अजय भट्ट के बयान पर विधायक का पलटवार

अल्मोड़ा: पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउसों को निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर सियासी संग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *