डेस्क। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला रुड़की के सिविल अस्पताल का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार (37) बीते रविवार की रात अस्पताल में कुंडे से लटककर फांसी लगा दी। सबसे पहले मृतक के भांजे राकेश ने सुनील को फंदे में लटका देखा। उनकी चीख पुकार सुन अस्पताल के कर्मचारी वहां पहुंचे। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुनील पिछले करीब 10 वर्षों से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में रह रहा था। वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया कि सुनील 13 फरवरी को सुनील रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ था। लेकिन रविवार की देर रात सुनील ने अचानक ही फांसी लगा ली।
India Bharat News Latest Online Breaking News