शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
डेस्क। टिहरी झील में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दरअसल, आज सुबह पोस्ट कोटी कॉलोनी एसडीआरएफ को पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। जिसके बाद मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ ने मोटर बोट की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया है।
शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News