Breaking News
breaking
breaking

अल्मोड़ा: यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने उठाया यह बड़ा कदम… पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में वर्तमान में उत्तराखंड के कई छात्र-छात्राएं फंसे हुए है। ​केंद्र सरकार द्वारा आपरेशन गंगा अभियान चलाकर छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा रहा है। वही, जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे अल्मोड़ा के छात्रों की सूचना जुटाने की कार्यवाही जारी है।

जिला प्रशासन ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सूचना शासन को उपलब्ध कराये जाने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा प्रशासनिक अधिकारी न्याय अनुभाग को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इसके अलावा परगना स्तर पर उक्त सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के लिए जिले के सभी उप जिला मजिस्ट्रेट का अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त कार्यों हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत के समस्त राजस्व उप निरीक्षकों एवं अधीनस्थ स्टॉफ के माध्यम से यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सूचना प्राप्त करेंगे तथा यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सूचना प्राप्त होने पर उनके घर जाकर परिजनों से वार्ता करेंगे एवं उनके साथ हुई वार्ता के समय की फोटोग्राफ प्रस्तुत करेंगे। छात्र-छात्राओं की वर्तमान लोकेशन, ई-मेल पता, मोबाईल नंबर, पासपोर्ट नंबर एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर प्रतिदिन जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा से विभिन्न कार्यों यथा शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में निवासरत है। वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन में निवासरत् उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों का विवरण यथा उनका नाम, उत्तराखण्ड राज्य एवं यूक्रेन में पता मोबाईल नम्बर, ई-मेल, पासपोर्ट नम्बर प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है, जिससे उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में विदेश मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे हुए नागरिक जब तक भारत में अपने निवास स्थान में नहीं पहुंच जाते तब तक उनके परिजनों से प्रतिदिन सम्पर्क करेंगे तथा उनकी अद्यावधिक स्थिति की जानकारी/सूचना प्रतिदिन जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी न्याय अनुभाग जिला कार्यालय अल्मोड़ा का दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन परगना स्तर से प्राप्त होने वाली सूचना संकलित कर नोडल अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट, अल्मोड़ा के माध्यम से शासन को प्रेषित करेंगे तथा सूचना की एक प्रति जिला मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करेंगे।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …