अल्मोड़ा। अल्मोड़ा सीट पर इस बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भाजपा के कैलाश शर्मा को काफी कम मार्जन से शिकस्त दी। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। आज चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण कर जबर्दस्त आतिशबाजी की। इससे पहले उन्होंने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सैकड़ों कांंग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ विधायक मनोज तिवारी ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों एवं जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस दौरान अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते मनोज तिवारी ने कहा कि जनता के अपार समर्थन के चलते ही उन्हें यह जीत मिली है। तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को वह सदन तक पहुंचाकर उनके निस्तारण का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें आगे भी जनता का समर्थन चाहिए।
विजय जूलूस में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सिकन्दर पवार, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप डांगी, सभासद सचिन आर्या, सभासद हेम तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, हर्ष कनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, हाजी नूर अकरम खान, किशन लाल, विनोद वैष्णव, कार्तिक साह, मदन डांगी, जमन सिंह बिष्ट, संजय दुर्गापाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
India Bharat News Latest Online Breaking News