Breaking News
suiside

उत्तराखंड (Big breaking): यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

युवक के दोनों पैरो की हड्डी टूटी है और मुंह से झाग भी निकल रहा था। जिससे अंदेशा जाताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है।

डेस्क। हल्द्वानी गौला पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। सुबह स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे गौला पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस की तलाश में मृतक की पहचान रामनगर निवासी 22 वर्षीय लाखन के रूप में हुई है। मृतक गौला में रिश्तेदारी में रहता था।

युवक के दोनों पैरो की हड्डी टूटी है और मुंह से झाग भी निकल रहा था। जिससे अंदेशा जाताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण मालूम चल सकेंगे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …