Breaking News
breaking
breaking

Uttarakhand: शराब पीकर एनएसएस कैंप में पहुंचा शिक्षक.. छात्राओं ने लगाया छेड़खानी व धमकाने का आरोप

छात्राओं का कहना है कि उनके विद्यालय में 1 मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ। आरोप है कि 4 मार्च की रात्रि करीब 9 बजे शिक्षक उनके कमरे में शराब पीकर आए..

डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार से एक बड़ा मामला सामने आया है। इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एक शिक्षक पर एनएसएस कैंप में शराब पीकर पहुंचने का आरोप लगाया है। यही नहीं छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक द्वारा उनके साथ छेड़खानी व उन्हें धमकाया गया। छात्राओं की शिकायत के बाद अभिभावकों ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मामला कोटद्वार के प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत का है। छात्राओं का कहना है कि उनके विद्यालय में 1 मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ। आरोप है कि 4 मार्च की रात्रि करीब 9 बजे शिक्षक उनके कमरे में शराब पीकर आए और उन्हें कुछ काम सौंप कर चले गए। इसके कुछ समय बाद एक शिक्षक दोबारा उनके कमरे में आए और उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ छात्राओं को धमकाया भी गया।

छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन व अभिभावकों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद अभिभावकों ने इस संंबंध में राजस्व पुलिस को तहरीर सौपी। राजस्व उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया है। चौबट्टाखाल तहसील के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।

Check Also

पायखाम अनुभाग में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर, फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू

  अल्मोड़ा: फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग ने …