Breaking News
breaking
breaking

उत्तराखंड (Big breaking): होल्यारों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 4 की मौत.. 10 लोग घायल

डेस्क। उत्तराखंड में होली की पूर्व संध्या पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। होल्यारो की टोली से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 4 होल्यारों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले का है। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी।  पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 14 लोग सवार थें जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पैठाणी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान इन 3 लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर पौड़ी के लिए रेफर किया गया है।

 

मृतकों के नाम—

अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह
रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह
बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह
संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह
(सभी मृतक बिसौणा गांव के रहने वाले थे।)

घायलों के नाम—

भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी, महेंद्र सिंह

Check Also

cm pushkar singh dhami

बड़ी खबर:: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों को मिल सकती हैं जगह, पढ़ें पूरी खबर

  देहरादून। वित्त मंत्री व संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक बार …