देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री रेखा आर्य ने कुमाऊँनी परिधान पहनकर शपथ ली। जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
इन मंत्रियों ने ली शपथ—
सुबोध उनियाल
सौरभ बहुगुणा
रेखा आर्य
चंदन रामदास
सतपाल महाराज
धन सिंह रावत
गणेश जोशी
प्रेमचंद अग्रवाल
India Bharat News Latest Online Breaking News