Breaking News

अल्मोड़ा: छात्राओं के लिए ‘गर्ल्स गाइडेंस एंड करियर काउंसिलिंग कार्यशाला’ का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा में ‘गर्ल्स गाइडेंस एंड कैरियर कॉउंसिलिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने कार्यों और अनुभव की जानकारी दी।

चिकित्सा विभाग से डॉ आनंद नारायण तिवारी, वन विभाग से डिप्टी रेंजर जेजे गोस्वामी, सेना की जानकारी हेतु रिटायर्ड सूबेदार गिरीश सिंह भैसोड़ा ने अपने विभागों की जानकारी और उस विभाग में कैसे अपना भविष्य बना सकते हैं। इस बारे में छात्राओं कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र आर्य ने कहा कि बालिकाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में उच्च पदों का निर्वहन कर रही हैं। बालिकाओं की शिक्षा तथा जागरूकता हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महेश चंद्र पाठक, विनीता बिष्ट, सपना जोशी, दिनेश मोहन, रजनी बिष्ट, विनीता जोशी, कविता जोशी, अवंतिका साह, हेमानी जोशी, कविता कांडपाल, बसंत बल्लभ जोशी, मोहम्मद फुरकान, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनी बिष्ट तथा विनीता जोशी ने किया।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …