Breaking News

Almora: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल.. इस तरह किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर गई है। महँगाई के खिलाफ इस देशव्यापी प्रदर्शन में आज जिला मुख्यालय समेत सभी विकास खंडों में कांग्रेसजनों ने सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुवे भाजपा सरकार को झूठे वायदों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव होने तक केंद्र सरकार ने महँगाई में अंकुश लगए रखा लेकिन सत्त्ता हाथ मे आते ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत अन्य खाद्य पदार्थो पर बेतहाशा वृद्वि की है। सरकार में महंगाई बढ़ाकर मध्यम व गरीब लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है।

पांडे ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए लोगो से झूठा वायदा करती है। फिर लोगो को लूटने का काम करती है। कहा कि अगर सरकार ने महंगाई पर अंकुश नही लगाया तो कांग्रेस प्रदर्शन को और उग्र करेगी।

कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने का काम सरकारों पर होता है लेकिन भाजपा की बहरी सरकार इसकी अनदेखी करने का कार्य कर रही है।

प्रदर्शन में कांंग्रेस पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, परितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, एनडी पाण्डे, महेश चन्द्र, जया जोशी, आशा जोशी, गीता सैनी, अरविन्द रौतेला, प्रमोद पवार, अम्बी राम, रमेश काण्डपाल, गीता मेहरा सहित कई कांंग्रेसजन मौजूद थे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …