Breaking News

Almora- (big breaking): माल रोड में अल्टो कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर

अल्मोड़ा। अभी अभी यहाँ माल रोड में अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पास एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने ई-रिक्शा जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ई रिक्शा में चालक समेत 4 लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के बाद ई रिक्शा पलट कर सड़क किनारे पेड से रुक गया। अगर ई रिक्शा सड़क से नीचे एआईसी स्कूल के परिसर में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के दौरान ई रिक्शा में चालक समेत 3 युवतियां, एक युवक सवार थे। जिसमे एक दो लोगो को चोट आई है। ई रिक्शा आरसीएम मॉल से बाजार की ओर आ रहा था।
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर घटनास्थल पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि अल्टो कार चालक शराब के नशे में था।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …