Breaking News

Almora: पूर्व सभासद स्व. लीलाधर जोशी की पत्नी कमला जोशी का 102 साल की उम्र में निधन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा तहसील में प्रसिद्व अरायजनवीस एंव नगर पालिका के सभासद रहे स्व. लीलाधर जोशी मल्ला चौसार की पत्नी कमला जोशी (102) का निधन हो गया है। उन्होंने आज अपने पैतृक निवास स्थान में सुबह करीब 8:30 बजे अंतिम सांस ली।

स्व. जोशी अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियों सहित पोता-पोतियों का भरापूरा परिवार छोड़ गयी है। स्व. जोशी के बड़े पुत्र कर्नल शशिशेखर जोशी, शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज जोशी, नैनीताल के प्रबन्धक रहे अचल जोशी हैं।

उनकी अंतिम यात्रा आज विश्वनाथ घाट को 3:30 बजे उनके निवास स्थान से प्रस्थान करेगी।

नगर की वरिष्ठतम महिला के निधन समाचार मिलने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी ने उनके आवास में पंहुचकर श्रद्वाजंली अर्पित की।

Check Also

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, कामाक्षी ने पाया पहला स्थान

  अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज मनान में विकासखंड ताकुला की द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर …