डेस्क। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र के इस खौफनाक कदम से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र रजत मुंद (19 वर्ष) पुत्र विजय कुमार ने कॉलेज बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी और वह पक्के फर्श में जा गिरा। आसपास के नागरिकों तथा सुरक्षाकर्मियों ने उसे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक मूल रूप से गंगानगर राजस्थान का रहने वाला था। शनिवार को उसका प्रैक्टिकल होना था। मगर वह प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचा। चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के स्वजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई कि युवक कुछ समय से अवसाद में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News