डेस्क। उत्तराखण्ड में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। (road accident in uttarakhand) हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक पुरुष व एक महिला शामिल है। जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए। जिसमे 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोपांग बैंड के पास एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ। वाहन में सवार सभी यात्री गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसे के दौरान वाहन में 15 यात्री थे सवार। जिसमे 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें 2 लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके नाम अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन शामिल हैं। वाहन में सवार अधिकांश यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले बताये जा रहे है।
India Bharat News Latest Online Breaking News