डेस्क। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मंडल के 6 जिलों से उप निरीक्षक और कांस्टेबलों के बंपर तबादले किए हैं। उनकी ओर से 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।
जानकारी देते हुए डीआईजी नीलेश आनंद की ओर जिसमें 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। बताया कि 42 उप निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से पहाड़ भेजा गया है। जिसमें से नैनीताल से 17 और उधम सिंह नगर से 25 उपनिरीक्षक शामिल है। वही पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे रहे 58 उप निरीक्षकों का तबादला मैदानी जनपदों में किया गया है। जिसमें अल्मोड़ा से 23, पिथौरागढ़ से 23, चंपावत से पांच और बागेश्वर से सात उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मैदानी जनपदों से 274 कांस्टेबलों को पहाड़ी जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें नैनीताल से 137 और उधम सिंह नगर से 137 कर्मी शामिल है। वहीं पहाड़ों में सेवा दे रहे 272 कांस्टेबलों के तबादले मैदानी जनपदों में किए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा से 40, पिथौरागढ़ से 126, चंपावत से 74, बागेश्वर से 32 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News