Breaking News

बिग ब्रेकिंग: महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क। राजधानी में एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना लक्खीबाग इलाके के रीठा मंडी के पास रेलवे ट्रैक के पास की है। जहां खंडहर में एक महिला का अधजला शव पड़ा मिला। सूचना पर चौकी लखीबाग व कोतवाली नगर से पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए है।

महिला के दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ है और बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू भी बने हैं। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस द्वारा पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला का शव इस स्थिति में जलाया गया है कि उसकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो रहा है।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …