Breaking News
Featured Video Play Icon

Almora breaking: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में घर मे घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सोमेश्वर के अंतर्गत ग्राम अझौड़ा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर सौपी। आरोप है कि गांव के ही नीरज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने उसके घर मे घुसकर उससे छेड़छाड़ की।

थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दबिश देकर रविवार यानी 12 जून को आरोपी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …