Breaking News
Nagarpalika
Nagarpalika

अल्मोड़ा: जब्त किए भवन नक्शों को नगरपालिका को वापस लौटाएगा प्रशासन, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सबसे पुरानी नगरपालिका परिषद के भवन नक्शें जल्द ही पालिका को वापस लौटाए जाएंगे। 2019 में तत्कालिक जिलाधिकारी ने नगर के भवन मानचित्रों को नगरपालिका से जब्त कर लिया था। जिसको लेकर पालिका ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद हाई कोर्ट ने शहरी विकास सचिव को इसके निस्तारण के आदेश दिए थे।

दरअसल, 24 दिसंबर, 2019 में तत्कालिक जिलाधिकारी द्वारा दर्जनभर प्रशानिक अधिकारियों को भेज पालिका के भवन मानचित्रों को जब्त कर लिया गया था। पालिका द्वारा उस समय इसका विरोध भी किया गया। लेकिन डीएम द्वारा पालिका की बात को अनसुना किया गया। जिसके बाद नगर पालिका को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि सचिव, शहरी विकास ने आदेश जारी कर कहा कि, डीएम नगरपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। नगरपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप उसी स्थिति में हो सकता है जब किसी का जीवन संकट में हो। कहा कि इसके बाद भी जब फाइलें वापस नहीं हुई तो पालिका प्रशासन द्वारा कई बार शासन को पत्राचार किया गया।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि 2019 से लगातार कार्यवाही करने पर अब भवन मानचित्रों को वापस किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नगरपालिका के फाइलों को वापस करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पालिका को नक्शें वापस मिलने से आर्थिक लाभ होगा। साथ ही नगर के लोगों को अपने भवन मानचित्रों की नकल मिल सकेगी।

Check Also

Big news

Big breaking:: अल्मोड़ा में मदरसे में छापेमारी, ये काम नहीं किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

  अल्मोड़ा। प्रदेश में अवैध मदरसे व अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। अल्मोड़ा में भी …