Breaking News
Big news
Big news logo

बड़ी खबर: बालिका निकेतन की किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज

डेस्क। मेडिकल के लिए अस्पताल लाई गई बालिका निकेतन की किशोरी अचानक लापता हो गई। आनन फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को देहरादून बालिका निकेतन से एक किशोरी को कोरोनेशन अस्पताल लाया गया था। बालिका के साथ एक महिला अस्पताल आयी थी। इसके अलावा किशोरी को पुलिस सुरक्षा नहीं मिली थी।

साथ आई महिला बालिका को कतार में खड़ी कर डॉक्टर के पास गई तो इसी दौरान किशोरी गायब हो गई। किशोरी के लापता होने से हड़कंप मच पड़ा। सूचना के बाद डालनवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Weather alert

Weather update:: उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सचिव ने की सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा

-मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपदों के साथ बैठक -मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा …