Breaking News

भाजपा 25 जून को मनायेगी आपातकाल विरोधी काला दिवस, सभी मंडलों में होंगे कार्यक्रम

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी 25 जून को आपातकाल विरोधी काला दिवस के रूप में मनायेगी। कार्यक्रम के सह संयोजक जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने बताया कि इस अवसर पर जिले में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

सह संयोजक विनीत बिष्ट ने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा कभी ना भूलने वाला दर्द दिया गया और प्र​ताड़ित किया गया। जो इतिहास के पन्नों में एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अपनी सत्ता को बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने पूरे देश को आपातकाल में धकेल दिया था। कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री ने पूरे देश में धारा 352 का प्रयोग करते हुए आपातकाल ही नहीं लगाया वरन विपक्ष के कई बड़े नेताओं को जिसमें जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई तत्कालीन नेताओं को जेलों में भेज दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में सांसद अजय टम्टा, जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा जिले के समस्त जिला पदाधिकारी वह अन्य लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …