Breaking News

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, सरकार पर लगाया युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का आरोप

अल्मोड़ा। सेना में अग्निवीरों के भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना का कांग्रेसियों की तरफ से विरोध जारी है। इस मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सत्याग्रह किया। कांग्रेस ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली योजना बताते हुए केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की। इस योजना के जरिए सेना के सम्मान और स्वाभिमान को दरकिनार करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि सेना भर्ती की जो नीतियां बतायी गई हैं वो सरासर युवाओं के साथ धोखा है। तुरंत टी.ओ.डी को निरस्त किया जाए। जिन युवाओं के भर्ती मेंं फिजिकल हो चुका हैं उनकी लिखित परीक्षा जल्द से जल्द करायी जाए। दो साल से भर्ती न आने से जिन युवाओं की उम्र बढ़ गई है। उनको उम्र में दो साल की छूट मिले।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के साथ एवं देश की सुरक्षा के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि युवा कड़ी मेहनत करके सेना में भर्ती की तैयारी करता है। ऐसे में केवल चार साल की नौकरी मिलने पर युवाओं का भविष्य क्या होगा ये एक सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तुगलकी फरमान जारी करके अपने युवाविरोधी फैसले जो देश की जनता पर जबरन थोप रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

सत्याग्रह करने वालों में सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, दीप सिंह डांगी, राजीव कर्नाटक, गोविन्द सिंह मेहरा, जगदीश चन्द्र पाण्डे, संजय दुर्गापाल, जया जोशी, राबिन मनोज भण्डारी, दीपा साह, दीपक भट्ट, पूरन सुप्याल, भुवन पाण्डे, एन.डी पाण्डेय, प्रीती बिष्ट, मनोज कुमार जोशी, गजेन्द्र सिंह फर्त्याल, शरद चन्द्र शाह, हरेन्द्र सिंह रावत, रोहन कुमार आर्या, रमेश नेगी, नारायण सिंह रौतेला, महेश चन्द्र आर्या सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इधर जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में कांग्रेसजनों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में तथा सोमेश्वर विधानसभा में वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सत्याग्रह किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, दीवान सिंह सतवाल, पूरन चन्द्र पाण्डे, गोपाल राम, पूरन ढैला, रमेश चन्द्र पंत, हेम कुमार आर्या, भैरव दत्त पाण्डे, ललित सतवाल, सुनील सिंह, कमल फर्त्याल, दीपक मेर, हरीश चन्द्र पाण्डे, चन्दन सिंह बोरा, पान सिंह सतवाल, दीपक मलाड़ा, हरीश सिंह डसीला, मोहन सिंह नगरकोटी, रमेश सिंह, मोहन सिंह ढैला, विनीत सिंह बोरा, विनोद कुमार, प्रेम सिंह बगडवाल, अनिल सिंह मेर, दयाल पाण्डे, बिशन मलाड़ी, मनोज सिंह रावत, पुष्कर सिंह बिष्ट, धन सिंह फर्त्याल, सुन्दर सिंह फर्त्याल, गौरी शंकर, महेन्द्र सिंह मेर आदि मौजूद थे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …