Breaking News

Bjp का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, समापन सत्र में बीजेपी नेताओं ने कही यह बात..

अल्मोड़ा। भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज संपन्न हो गया है। वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम के साथ प्रथम सत्र की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने अतिथि परिचय को प्रशिक्षुओं के सामने रखा।

इस दौरान वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। 1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनसंघ के रूप में 1970 से 1980 तक जनता पार्टी में और 1980 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के रूप में राष्ट्रवाद सुशासन और गरीब लक्ष्य विकास को लेकर हम काम करते रहे है। हम सदैव कहते हैं कि हमारे गौरव यात्रा के मूल में त्रिशूली कार्य के नियम रही है हमारी प्रेरणा रही है राष्ट्र सर्वोपरि का विचार हमारा विचार है।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीवान राम कोहली द्वारा की गई।

द्वितीय सत्र में भाजपा के प्रदेश मंत्री पुष्कर कॉलोनी ने कहा कि भारत के आजादी के बाद की राजनीति का वैचारिक अधिष्ठान मुख्यता पाश्चात्य रहा है। आजादी के पूर्व का गांधी विचार लोकमान्य तिलक एवं अरविंद के विचार जिनका अधिष्ठान भारतीय था। उन्हें पूरी तरह भुला देंगे, यहां तक कि भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष भी भुला दिए गए।

तीसरे व समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने की। इस सत्र के वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व कुमाउं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष केदार जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया। भारत के वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में दुनिया के साथ भारत मूलतः इसके आर्थिक विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल राजनीतिक नेतृत्व के कारण संभव हुआ। भारत और अमेरिका के बीच एक दशक से अधिक समय से व्यापार संबंध नियमित रूप से बढ़ रहे हैं और व्यापक और गहरे होते जा रहे है। भारत चीन संबंधों में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आतंकवाद पर मोदी सरकार ने नीति को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद और वार्ता एक काम नहीं कर सकते और आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कई घटनाओं को नरेंद्र मोदी सरकार ने किया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने पूरे जिले की सभी पदाधिकारियों सहित 3 दिन से इस कार्यक्रम में सेवा कर रहे व्यवस्था प्रमुखों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत थी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था प्रमुख प्रो. एस.एस पथनी, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा, महिपाल बिष्ट, घनश्याम भट्ट, प्रदेश का सदस्य रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, लता बोरा, जिलामंत्री सुरेंद्र मेहता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, त्रिलोक रावत, नरेंद्र प्रसाद, आईटी सयोजक गोविंद मटेला, राहुल वोहरा, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, खड़क सिंह नेगी, भूपाल सिंह रावत, बिशन कनवाल, देवेंद्र नयाल, मनवर सिंह, पूरन रजवार, देवीदत्त शर्मा, विक्रम बिष्ट, हरीश कोटिया, सुरेन्द्र संगेला, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, आनन्द बुधानी, राजेंद्र जायसवाल, त्रिलोक भंडारी, कैलाश गोस्वामी, धर्मवीर आर्य, पूनम पालीवाल, किरन पंत, ममता भट्ट, लीला बोरा, चंपा पांडे, रेखा आर्य, निर्मला जोशी, प्रेमा मेर, हेमा सुप्याल, निशा बिष्ट, बबीता आर्य, अर्जुन बिष्ट, भुवन जोशी, डीके जोशी, राजा खान, सलमान अंसारी, दीपक पांडे, सुंदर भोजक, प्रवीण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मनोज पंत, अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, संदीप सिंह, कृपाल बिष्ट, मोहन चौहान, नवीन बिष्ट, कमल अधिकारी, ललित जोशी, महेश बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …