Breaking News
Khas khabar
Khas khabar

काम की खबर: अल्मोड़ा में अगले चार दिन तक ढाई घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, जानिए वजह

नगर समेत 5 ब्लाकों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र समेत पांच विकासखंडों में शुक्रवार 1 जुलाई से 4 जुलाई तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती शाम 7 बजे से साढ़े 9 बजे तक की जाएगी। जिला प्रशासन ने मामले में आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक पिटकुल द्वारा 132 केवी विद्युत उपसंस्थान में 20 एमवीए पावर ट्रान्सफार्मर-द्वितीय व तृतीय के ब्रेकरों को बदलवाये जाने का अनुरक्षण कार्य कराया जाना है। जिसके कारण 1 जुलाई से 4 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक अल्मोड़ा शहर सहित विकास खण्ड हवालबाग, ताकुला, भैसियाछाना, लमगड़ा व धौलादेवी के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने इस अवधि के दौरान मेडिकल कॉलेज व सभी ​अस्पतालों में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था बनाये रखने का अनुरोध किया है।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …