Breaking News
Madan singh bisht
मदन सिंह बिष्ट, विधायक, द्वाराहाट सीट

अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस संगठन को लेकर दिया यह बड़ा बयान, जानें क्या कहा

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव हो या फिर दो-दो लोकसभा चुनाव, पिछले इन चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस की बुरी गत हुई है। चुनावो में हार के बाद कांग्रेस संगठन की कमजोरी पर हमेशा सवाल खड़े होते रहते है। यही नही इसी साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के कई नेताओं ने संगठन पर हार का ठीकरा फोड़ा था।

अब द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भी माना है कि कांग्रेस में संगठन का अभाव है। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है, कांग्रेस में प्रत्याशी खुद अपने बलबूते चुनाव लड़ता है, इसलिए कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस संगठन के अंदर कई कमियां भी है। संगठन चलाने के लिए पैसा, झंडा समेत कई चीजों की आवश्यक्ता होती है, उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि, जब तक कांग्रेस अपना संगठन मजबूत नहीं करेगी तब तक पार्टी लगातार नीचे गिरते जाएगी।

Check Also

चाय उत्पादन को बनाया जाएगा रोजगार का साधन: मेहरा

अल्मोड़ा। प्रदेश में चाय उत्पादन को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से …