Breaking News

सोमेश्वर: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गिनाई केंद्र सरकार की 8 साल की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की सोमेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इस दौरान केंद्र सरकार के पिछले आठ साल के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में सरकार ने बेहतरीन कार्य किए है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मेहता ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा सरकार की नीतियों को आम लोगों के बीच ले जाने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह दोसाद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, नरेंद्र मोहन नयाल, सुन्दर राणा, महामंत्री चन्दन सिंह विष्ट, उमेश मेहरा आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी तथा संचालन महामंत्री चंदन बिष्ट ने किया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष लीला बोरा, जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी, संजय जोशी, मीडिया प्रभारी ललित मोहन, कविता खर्कवाल, नन्दन गिरी, कमल कैड़ा, नरेन्द्र सिंह नेगी, नारायण बोरा, गिरीश राम, ललित उपाध्याय, हरिहर उपाध्याय, रमेश पांडेय, भूपेंद्र सिंह रावत, प्रमोद कुमार, वंशीधर जोशी, योगेश काण्डपाल, अर्जुन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Doctor

काम की खबर:: मनकोटी मेडिकेयर में 24 को आयोजित होगा निशुल्क हृदय एवं न्यूरो रोग परामर्श शिविर, ये विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

अल्मोड़ा। शहर के लिंक रोड टैक्सी स्टैंड के पास मनकोटी मेडिकेयर में आगामी 24 अक्टूबर …