Breaking News
marriage of minor
marriage of minor, p.c- atestlaws

शादी के बंधन में बंधने जा रहे इस राज्य के सीएम, कल होगी शादी

शादी को लेकर तैयारियों जोरों पर, चंडीगढ़ में होगी शादी

डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह बंधन में बंधने जा रहे है। वह 48 वर्ष के है। उनकी शादी गुरुवार 7 जुलाई को चंडीगढ़ में होगी। सीएम मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शादी समारोह में शामिल होंगे।

सीएम भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरुप्रीत कौर से होगी। सीएम मान की मां और बहन दोनों गुरुप्रीत को पहले से ही जानती हैं। कौर, भगवंत मान से करीब 16 साल छोटी हैं।

भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। उनसे दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। जो कि अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर

सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। सीएम पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।

Check Also

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर BJP हवालबाग मंडल की पहल… कसून बूथ में लगाए पौंधे

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत …