Breaking News
Marriage
Marriage

उत्तराखंड: हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, फिर सामने आई यह शर्मनाक बात

डेस्क। शादी समारोह के चलते घर में खुशी का माहौल था। सभी सज-धज कर बारात आने का इंतजार कर रहे थे। हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन भी अपने दुल्हे राजा का इंतजार कर रही थी। लेकिन सुबह से शाम हो गई, न दुल्हा या न बाराती। बारात न आने की जो बात सामने आई वह हैरान कर देने वाली थी।

मामला नैनीताल जिले के रामनगर का है। खताड़ी निवासी एक युवती की शादी मुरादाबाद, यूपी निवासी मोईन से तय हुई थी। बुधवार 6 जुलाई को बारात आनी थी। शाम तक दुल्हन पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई। जब दुल्हन व उसके परिजनों ने दुल्हे व उसके स्वजनों को फोन किया तो किसी ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। जिससे बाद मामला आखिर में थाने तक पहुंच गया।

दुल्हन की मां आसमां ने लड़के पर दहेज का आरोप लगाया है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हे के पिता ने दहेज में कार और दो लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन जब उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने शादी वाले दिन ही रिश्ता तोड़ दिया और बारात लेकर नहीं आए। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने, शादी के नाम धोखा देने और समाज में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। एसआई दीपा जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …