Breaking News

विधायक मनोज तिवारी ने व्यापार मंडल भवन के लिए की 5 लाख रुपये देने की घोषणा, व्यापारियों ने जताया आभार

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल की ओर से रविवार को व्यापार मंडल भवन में वार्षिक बैठक व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने शॉल ओढ़ाकर विधायक मनोज तिवारी का स्वागत किया। व्यापारियों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखी। जिनके समाधान का प्रयास करने का आश्वासन विधायक ने व्यापारियों को दिया।

इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने निर्माणाधीन व्यापार मंडल भवन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।​ जिस पर नगर व्यापार मंडल व सभी व्यापारियों ने विधायक का आभार प्रकट किया।

बैठक में व्यापारियों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी कार्यालय सप्ताह में एक दिन मल्ला महल स्थित पुराने कलक्ट्रेट में संचालित करने की मांग की। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा बैठक में व्यापारियों के एक कोष के गठन को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान सभी व्यापारियों ने अल्मोड़ा बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी वंदना का आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि डीएम के इस प्रयास से अल्मोड़ा बाजार को अपनी पुरानी पहचान वापस मिल सकेगी।

इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, जया साह, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, पूर्व नगर जिलाध्यक्ष सूरज साह, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष दिनेश साह, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, दीप लाल साह, हरीश जोशी, राजीव भसीन, जोगिंदर निरंकारी, संजय अग्रवाल, त्रिलोचन जोशी, राजेश पलनी, दीपक वर्मा, दीपक साह, राजू अग्रवाल, दिनेश जोशी, दिनेश मठपाल, मनोज वर्मा, अरुण वर्मा, अब्दुल जब्बार, विवेक साह, गिरीश धवन, भूपेंद्र भोज, रमन वोहरा, पूरन रौतेला, दीप जोशी, दीपक वर्मा, गोपाल चम्याल, दयानंद कठेत, गगन जोशी, नितिन साह, रोबिन भंडारी, नरेंद्र कुमार, विक्की, जया साह, ज्योति कपूर, रवि चौहान, कमल तिवारी, हेमंत रावत, चिरंजी वर्मा, दीपक नायक, मोहन बिष्ट, अभिषेक साह, नीरज बोरा, माणिक पांडे, छोटेलाल, आशुतोष भट्ट, कमल बिष्ट, अमित साह, गिरजा शंकर अग्रवाल, प्यारे लाल, रंजन गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …