Breaking News

Almora: भैसोड़ा बने एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, लगातार पांचवी बार निर्वाचित

अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन का जनपद स्तरीय दसवां द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार से शुरू हो गया है। राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित इस दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन नई कार्यकारणी का चुनाव समेत मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में कराए गए चुनाव में पुष्कर सिंह भैसोड़ा लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र बोरा, संगठन मंत्री गोपाल सिंह मेहता, सांस्कृतिक मंत्री अंकित वर्मा, आडिटर मनोज बंगारी, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री मोहित निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश, सचिव पद पर मुकेश जोशी व संयुक्त सचिव पद पर देवेन्द्र कार्की निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी के रूप में राइंका अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य एन.एस बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार जोशी, महेन्द्र राजपूत व दीपक पाण्डेय मौजूद रहे। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष भट्ट व विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सत्यनारायण रहे। इस दौरान अपने संबोधन में सीईओ सुभाष भट्ट ने कार्मिकों से अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी मिनिस्ट्रीयल ​कर्मियों से आपसी समन्वय बनाकर ​अपने दायित्वों का भलीभाति पालन करने की अपील की ताकि शिक्षा विभाग नई बुलंदियों को छू सके। डीईओ माध्यमिक सत्यनारायण द्वारा सभी कार्मिकों से समयबद्ध ढंग से कार्य के निस्तारण करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की जो भी समस्याएं है, उनके निदान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, शिथिलीकरण बहाली, एक्ट में संशोधन, फारगो नियमावली निरस्तीकरण आदि लंबित मामलों के लिए संघर्ष किया जायेगा।

वही, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए पुष्कर सिंह भैसोड़ा समेत सभी पदाधिकारियों ने कार्मिकों का आभार जताया। भैसोड़ा ने कहा कि कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे वह उठाएंगे। कार्मिकों की समस्याओं का शत प्रतिशत निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान फैडरेशन के प्रांतीय आडिटर नितिन टंडन, अमरनाथ रजवार, महेन्द्र सिंह गुसाईं, राम सिंह गैड़ा, राजेन्द्र वर्मा, रमेश चन्द्र तिवारी, हर्ष सिंह बिष्ट, भगवान राम, सुरेश जोशी, देवकी बिष्ट, सौरभ चंद, कमल किशोर, राजेंद्र राणा, एम.डी सती, देवेन्द्र पाठक, हयात सिंह जैम्याल, गोविंद मेहता, सुमित कनवाल, कनवाल, जगदीश सोनाल, एस.सी जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …